बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में दुर्गा पूजा मेला के दौरान बड़ा हादसा, झूला में करंट आने से 2 की मौत

मधुबनी में दुर्गा पूजा मेला के दौरान बड़ा हादसा, झूला में करंट आने से 2 की मौत

MADHUBANI:  बिहार के मधुबनी में दुर्गा पूजा मेला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेला में लगे झूले में करंट आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मधेपुर बाजार इलाके की घटना है।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक झूले के कर्मचारी थे। झूले में खराबी आ गई थी। जिसे दोनो कर्मचारी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान झूले में करंट आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त झूला खराब होने के कारण कोई उस पर झूलने वाला नहीं था नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। मृतक दोनों कर्मचारी झूले को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे तभी हादसा हो गया।



Suggested News