बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर अटैक, कहा-सीट कोई चटनी नही जो सबको बांटी जाए

शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर अटैक, कहा-सीट कोई चटनी नही जो सबको बांटी जाए

PATNA : बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है। विधानसभा उपचुनाव में ही महागठबंधन में शामिल सभी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। एक ओर जहां राजद अकेली पड़ती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, मुकेश सहनी की VIP साथ दिखती आ रही है। 

कांग्रेस ने भी सभी पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की सूची दिल्ली मुख्यालय भेज दिया है। अब महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर बड़ा अटैक किया है। 

उन्होंने कहा है कि विधान सभा सीट कोई चटनी नहीं जिसे सबको बांटा जाए। शिवानंद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस की बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है कि वह राज्य कर सके। अगर कांग्रेस पार्टी की यही स्थिति रही तो वह कहीं की नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें - बिहार NDA कल करेगा उम्मीदवारों का एलान,तीनों दल के प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त रूप से करेंगे घोषणा

बता दें कि बिहार में विधान सभा की पांच सीटों उपचुनाव हो रहे हैं। राजद ने 5 में 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं जीतन राम मांझी ने एक सीट पर लड़ने का एलान किया है। जबकि कांग्रेस ने सभी की सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का चयन कर उसे दिल्ली मुख्यालय भेज दिया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें - उपचुनाव में होगा असली खेला, एनडीए में पता चलेगा कि कौन है गुरु और कौन है चेला ?

Suggested News