बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : जन अधिकार पार्टी के जन क्रांति मार्च को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

BIG BREAKING : जन अधिकार पार्टी के जन क्रांति मार्च को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

PATNA : अभी-अभी खबर आ रही है राजधानी पटना से. जन अधिकार पार्टी की ओर से आज जन क्रांति मार्च का आयोजन किया गया था. इस मार्च का आयोजन कांग्रेस मैदान से राजभवन तक जाने के लिए किया गया था. इसी बीच भट्टाचार्य रोड के पास पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया. पुलिस की इस कार्रवाई से जाप के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. 

कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मार्च पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. वहीँ पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई है. उधर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किये जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गयी. भट्टाचार्या रोड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

हालाँकि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं से पीछे हट जाने का अपील किया. लेकिन कार्यकर्ता वहीँ डटे रहे. बताते चलें की जन अधिकार पार्टी की ओर से बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, पटना में जलजमाव को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई और सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं जैसे मुद्दे को लाकर जन क्रांति मार्च निकाला गया था. 

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट  

Suggested News