बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन

राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन

रक्षा मंत्रालयने आखिरकार देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला लिया है। भविष्य में सशस्त्र बलों के लिए लीडर तैयार करने वालासैनिक स्कूलअब लड़कियों को भी इसके लिए तैयार करेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2021-22 सत्र से सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


 मिजोरम में स्‍थापित सैनिक स्कूल छिंगछी में दो वर्ष पहले लड़कियोंके प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके बाद देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का ऐलान- देश में अब वन नेशन-वन राशन कार्ड..जानिए कब से हो रहा लागू

केंद्र सरकार का यह फैसला क्रांतिकारी बताया जा रहा है। सैनिक स्कूलों में लड़कियों को पढ़ाकर सशक्त्र बलों के लिए तैयार करना महिला सशक्तिकरण की ओर एक ऐतिहासिक फैसला है। लड़कियों को नैशनल डिफेंस अकैडमी में शामिल करने के लिए यह अहम पहल है। बता दें कि लड़कियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश देने की मांग लंबे समय से चल रही थी।




Suggested News