बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार के सिस्टम से व्यथित गिरिराज सिंह ने कहा, अफसोस ! सूद पर रुपये लेकर नाव बनाना पड़ रहा

नीतीश सरकार के सिस्टम से व्यथित गिरिराज सिंह ने कहा, अफसोस ! सूद पर रुपये लेकर नाव बनाना पड़ रहा

PATNA : प्रदेश की नीतीश सरकार पर गिरिराज सिंह का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्रीय मंत्री दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में है और वहां से वे लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। 

रविवार के बाद आज एकबार फिर उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंन अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो के साथ पोस्ट डाला है। जिसमें एक व्यक्ति उनके सामने रोता दिखा रहा है और वे उसे दिलासा दिला रहे है।  इसके साथ ही उन्होंने लिखा है दशकों से राजनीतिक/सरकारी उदासीनता का दंश झेलता बलिया/साहेबपुरकमाल का बाढ़ ग्रसित ये क्षेत्र। इस व्यक्ति  को अपने परिवार की जान बचाने के लिए सूद पर रुपया लेकर नाव बनाना पड़ा। कल तक इन क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। बाकी समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारी निर्देशित है।

बता दें रविवार को भी उन्होंने बेगूसराय के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। जिसका बाद उन्होंने राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी की थी।  गिरिराज ने कहा था कि आपदा पर भी राज्य सरकार राजनीति कर रही है जबकि कम से कम प्राकृतिक आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

इतना ही नहीं  उन्होंनेबछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया है। निरीक्षण करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है स्थिति का जायजा लेने के बाद यहां के लोकल अधिकारियों से एवं बिहार के चीफ सेक्रेटरी से भी बात किया ..उम्मीद है इसका जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाएगा एवंनिवारण किया जाएगा।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह लगातार सीएम कि खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। वहीं कई मौकों पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा भी उनपर छींटाकसी की गई है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News