बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार NDA ने सीटों का कर लिया बंटवारा, जानिए उपचुनाव में जेडीयू-बीजेपी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार NDA ने सीटों का कर लिया बंटवारा, जानिए उपचुनाव में जेडीयू-बीजेपी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

PATNA : बिहार में उप चुनाव की तारीखों  के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बिहार में पांच  विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। अगर NDA की बात करें तो विधानसभा की 5 सीटों में जदयू 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि एक सीट पर बीजेपी। वही  लोकसभा की एक सीट एलजेपी के खाते में जाएगी ।जिन 5 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें सिमरी बख्तियारपुर दरौंदा नाथनगर,बेलहर  और किशनगंज है।

किशनगंज को छोड़ बाकी की चारों सीटें  जेडीयू के खाते में थी। वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। लिहाजा वह सीट खाली हो गई है। 4 सीटों पर जेडीयू अपना उम्मीदवार उतारेगी जबकि किशनगंज सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी होंगे।पिछली दफा  किशनगंज विधानसभा सीट से भाजपा ने स्वीटी सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इस बार भी चर्चा है कि पार्टी उन्हीं पर दांव आजमाएगी। पिछली दफा इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार से वह चुनाव हार गई थी।

वहीं अगर हम जेडीयू की बात करें तो दरौंदा सीट पर जेडीयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। वही बेलहर सीट पर बांका से सांसद गिरधारी यादव चमन का ही कोई उम्मीदवार होगा।  

ये भी पढ़ें---कांग्रेस नेता सदानंद सिंह साइबर क्राइम के हो गए शिकार, ADG को किया कंप्लेन

सिमरी बख्तियारपुर से पूर्व विधायक अरुण यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा है। जबकि नाथ नगर सीट से  जेडीयू किसी मंडल जाति के उम्मीदवार को ही टिकट देगी।

ये भी पढ़ें---अगर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ा तो वृद्ध आश्रम में करनी पड़ सकती है सेवा

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News