बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख..जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर में अंबेडकर की प्रतिमा पर  पोती कालिख..जांच में जुटी पुलिस

MUNGER:  मुंगेर से बड़ी खबर है जहां असमाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दिया है।इतना हीं नहीं अपशब्द भी लिख दिए। बाबा साहब के अपमान को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई।

घटना जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के बढ़ौना पासवान टोला की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।मौके पर पहुंची पुलिस ने कालिख को साफ करवा दिया है। जानकारी के अनुसार  शुक्रवार की रात कुछ असमाजिक तत्वों ने सद्भाव बिगाड़ने की नियत अंबेडकर की मूर्ति में कालिख पोत दिया है। आज यानि शनिवार सुबह लोगों को इस बात का पता चला तो वो आक्रोशित हो गए और तत्काल पुलिस को खबर दी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति काफी समय पहले हीं लगवाई गई थी.सुबह जब लोगों ने कालिख देखा तो  शामपुर थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा को साफ करवाया.स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह असमाजिक तत्वों का काम है।पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Suggested News