बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि जागरूकता अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि जागरूकता अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कृषि जागरूकता अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने सभी जिलों के लिए दो-दो प्रचार रथ  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, मंत्री प्रेम कुमार समेत कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। सभी रथ किसानों के बीच जाकर कृषि बुलेटिन के जरिए किसानों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी देंगे। 

पटना से सभी रथ राज्य के सभी जिलों के लिए आज ही प्रस्थान कर जाएंगे और प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण उपादान वितरण शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में घूमेंगे। ताकि रबी मौसम में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी निचले स्तर तक पहुंच सके। 

21 से लेकर 31 अक्टूबर तक प्रथम चरण में सभी प्रखंड मुख्यालयों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं उपादान वितरण किया जाएगा। जबकि प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण का आयोजन 11 से लेकर 18 नवंबर 2019 तक किया जाएगा।

बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि 2019-20 में लगभग 44 लाख हेक्टेयर में खाद्यान्न फसलों की खेती से 149 लाख मैट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गेहूं फसल के लिए 23 लाख हेक्टेयर खेती से कुल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है जबकि मक्का में 5 लाख हेक्टेयर में कुल 42 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News