बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड में रघुवर सरकार के जाने के बाद कांग्रेस के एक नेता का कौन सा प्रण पूरा हुआ, पढ़िए पूरी खबर

झारखण्ड में रघुवर सरकार के जाने के बाद कांग्रेस के एक नेता का कौन सा प्रण पूरा हुआ, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : झारखण्ड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के बाद महागठबंधन में उत्साह चरम सीमा पर है. इसी सिलसिले में आज रांची के  कांग्रेस भवन में नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह का आयोजन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया.

इसे भी पढ़े : सीटों के बंटवारे पर बयान देकर चौतरफा घिरे प्रशांत किशोर, आरसीपी सिंह ने कहा-पार्टी ने नहीं किया अधिकृत 

इस मौके पर सभी विधायकों का विशाल पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर लोहरदगा से जीत कर  आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा की उन्होंने शपथ लिया था कि जब तक भाजपा सरकार को झारखंड प्रदेश से हटाएंगे नहीं. 

इसे भी पढ़े : रांची के विनीता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

तब तक वह पुष्पमाला से सम्मानित नहीं होंगे. उनका प्रण अब पूरा हो गया है. भाजपा सरकार के विदाई के बाद आज रांची में उनको पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. 

इसे भी पढ़े : मोतिहारी में अपराधियों ने पेट्रोलपम्प कर्मी से लूटा 1.80 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

इस मौके पर कांग्रेस के सभी विधायकों में काफी खुशी देखी गई. वहीँ कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News