बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच तल्खी, केंद्रीय मंत्री ने बिहार के CM की बजाए CS से की बात

गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच तल्खी, केंद्रीय मंत्री ने बिहार के CM की बजाए CS से की बात

PATNA : केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। गिरिराज पिछले कुछ दिनों से लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। बाढ़ और सुखाड़ मामले पर बेगूसराय की अनदेखी किये जाने को लेकर राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। गिरिराज ने कहा है कि आपदा पर भी राज्य सरकार राजनीति कर रही है जबकि कम से कम प्राकृतिक आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

गिरिराज सिंह लगातार सीएम कि खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। वहीं कई मौकों पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा भी उनपर छींटाकसी की गई है। इसके साथ ही जदयू के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी गिरिराज के बयान पर आपत्ति जताई गई है। 

इनसब के बीच आज एकबार फिर गिरिराज सिंह ने एक ऐसा काम किया है जिसकी वजह से यह तल्खी और कड़वाहट और बढ़ सकती है। 

गिरिराज सिंह ने आज अपने क्षेत्र बेगूसराय में है। इस दौरान उन्होंने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया है। निरीक्षण करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है स्थिति का जायजा लेने के बाद यहां के लोकल अधिकारियों से एवं बिहार के चीफ सेक्रेटरी से भी बात किया ..उम्मीद है इसका जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाएगा एवं निवारण किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा  आपदा को लेकर सीएम या संबंधित मंत्री की जगह सीधे अधिकारिय़ों और चीफ सेक्रेटरी से बात करने का सीधा मतलब है कि उनके द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्री को नजरअंदाज करना है। 

गिरिराज के इस कदम के बाद पहले से उनके बयानों को लेकर बीजेपी और जदयू खासकर सीएम नीतीश के बीच जारी तल्खी और बढ़ सकती है और राज्य की सियासत गर्म हो सकती है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News