बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड चुनाव : रघुवर सरकार पर जमकर बरसे सुबोधकांत सहाय, कहा महिलाएं महसूस कर रही हैं असुरक्षित

झारखण्ड चुनाव : रघुवर सरकार पर जमकर बरसे सुबोधकांत सहाय, कहा महिलाएं महसूस कर रही हैं असुरक्षित

RANCHI : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी नेता सुबोधकांत सहाय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने केंद्र और झारखण्ड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर दोनों सरकारों को घेरा. 

सुबोधकांत सहाय ने कहा की राज्य में लगातार बलात्कार और छेड़खानी की घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी की सरकार में निर्भया घटना के बाद कानून बनाया गया था. वहीं अब भाजपा की सरकार में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. 

देश के गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरा पर आए और बगैर कांके रोड सहित अन्य बलात्कार और छेड़खानी की घटना पर बगैर कुछ बोले चले गए. इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की मंशा महिलाओं के प्रति क्या है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोचती है. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट  

Suggested News