बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जंक्शन रेल थाना पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह का किया खुलासा, महिला को किया गरिफ्तार

पटना जंक्शन रेल थाना पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह का किया खुलासा, महिला को किया गरिफ्तार

PATNA : पटना जंक्शन रेल थाना पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा किया है। पुलिस ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चुल्हाई चक इलाके से अनिता देवी नामक महिला को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया है। 

रेल थाना पुलिस ने बताया कि बीते 19 जुलाई को पटना जंक्शन से एक बच्चा गायब हो गया था। मामले की रपट पटना जंक्शन रेल पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 

इस सीसीटीवी फुटेज में अनिता देवी बच्चे को लेकर भागती नजर आई थी। जिसके बाद से रेल पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी कड़ी में उसे चुल्हाई चक इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया है कि उसे कोई संतान नहीं होने की वजह से बच्चा को चोरी किया था। फिलहाल पुलिस सभी विंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News