बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सीएम पद की दिलाई शपथ

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सीएम पद की दिलाई शपथ

RANCHI :झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने पद और गोपनियता की शपथ ले लिया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान  में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में देशभर के बड़े विपक्षी नेता शामिल है। 

हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस पार्टी केआलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता, बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मौजूद हैं।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गगोई, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन, टीआर बालू, संसद कनिमोझी, सीपीआई नेता डी राजा और अतुल अंजान भी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण को लेकर रांची के मोहराबादी मैदान में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शपथग्रहण के लिए बना मंच भी झारखंड की परंपरा को दर्शा रहा है. मंच पर आदिवासी समाज की प्रचलित कला कोहबर को उकेरा गया है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News