बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आज पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस के लिए होंगे रवाना

पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आज पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस के लिए होंगे रवाना

NEWS4NATION DESK : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस साल दशहरा के मौके पर किया जाने वाला शस्त्र पूजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में करेगे। दरअसल वायुसेना का पहला राफेल विमान लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस के लिए रवाना होंगे।

मंगलवार सुबह राजनाथ सिंह का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिस दिन वायुसेना को पहला राफेल विमान मिलेगा उसी दिनभारत में दशहरा भी मनाया जाएगा। इस खास दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में 'शस्त्र पूजा' (हथियारों की पूजा) भी करेंगे। पूजा करने के बाद वे राफेल विमान में उड़ान भरेंगे । 

बता दे कि शस्त्र पूजन हिंदुओं की बहुत पुरानी हिंदू परंपरा है जिसमें योद्धा अपने हथियारों और शस्त्रों की पूजा करते हैं। राजनाथ के करीबी रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अपने गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान से राजनाथ हर दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। अब रक्षा मंत्री होने के नाते भी वह अपनी इसी परंपरा को जारी रखेंगे।
 
 

Suggested News