बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला, कहा–कइयों को संन्यास दिलवाने के बाद लूंगा संन्यास

गिरिराज सिंह ने  सीएम नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला, कहा–कइयों को संन्यास दिलवाने के बाद लूंगा संन्यास

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर नीतीश कुमार का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनके निशाने पर सीधे-सीधे सीएम थे। 

दरअसल गिरिराज सिंह आज मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे मंगलवार को मुजफ्फरपुर में उनके द्वारा दिए गए बयान कि अब वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास तो लेंगे, लेकिन उससे पहले कईयों को संन्यास दिलाएंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीते मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि उनके मन के हिसाब से वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। 

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इनदिनो लगातार बिहार सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। वहीं उनके निशाने पर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। पिछले दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. उस दौरान भी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाला था। 

गिरिराज ने तो यहां तक कह डाला था कि राज्य सरकार बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बाढ़ और सुखाड़ जैसे मामलों पर भी राजनीति कर रही है। जबकि प्राकृतिक आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

Suggested News