बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सिंदूर खेल महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, इस बार गंगा किनारे तालाब में हो रहा विसर्जन

पटना में सिंदूर खेल महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, इस बार गंगा किनारे तालाब में हो रहा विसर्जन

PATNA: विजयादशमी के मौके पर पटना में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर खेल कर विदाई सुबह-सुबह महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें सिंदूर लगाया। इसके बाद पूजा पंडाल में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ जमकर सिंदूर खेल खेला। सिंदूर खेल के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी गई। साथ ही अगले वर्ष फिर से आने का आमंत्रण भी दिया गया।

प्रतिमा विसर्जन शुरू

इस साल दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा नदी में नहीं हो रहा है। प्रशासन ने गंगा किनारे तालाब बनवाए हैं उसी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए एनजीटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस बार से गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोग लगा दी गई है।

 जिला प्रशासन ने गंगा किनार कई तालाब बनवाए हैं उसी में प्रतिमाओं के विसर्जन करने की अपील दुर्गा पूजा समारोह के आयोजकों से की गई है।




Suggested News