बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RSS प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, कहा-भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुखी और सुरक्षित

RSS प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, कहा-भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुखी और सुरक्षित

NEWS4NATION DESK : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कि पूरे विश्व में भारत में रहने वाले मुसलमान सबसे ज्यादा सुखी और सुरक्षित है। 

शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मावलंबियों को आश्रय मिला है। उन्होंने कहा कि यहूदी लोग मारे-मारे फिरते थे, अकेले भारत है जहां उनको आश्रय मिला। पारसियों की पूजा और मूल धर्म केवल भारत में सुरक्षित है। विश्व में सर्वाधिक सुखी मुसलमान आपको भारत में ही मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि हम हिंदू हैं। हम सभी धर्मों का आदर करना जानते है। भागवत ने कहा कि हिंदू एक धर्म या भाषा या देश का नाम नहीं है बल्कि भारत में रहने वाले सभी लोगों की संस्कृति है। जब कोई राष्ट्र सही रास्ते से भटक गया है तो वो सच की तलाश में हमारे पास आया है। ये हमारा हिंदू राष्ट्र है।

अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि हमारी किसी के प्रति कोई घृणा नहीं है। एक बेहतर समाज बनाने के लिए हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए जो देश में बदलाव ला सकें और उसे विकास में मदद दे सकें। 

भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत में परिवर्तन के लिए सिर्फ हिंदुओं को नहीं पूरे समाज को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करना आवश्यक है और आरएसएस इस दिशा में काम कर रहा है।


Suggested News