बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RLSP की शुरु हुई आज से "समझो समझाओ देश बचाओ" यात्रा, मोतिहारी से की शुरुआत

RLSP की शुरु हुई आज से "समझो समझाओ देश बचाओ" यात्रा, मोतिहारी से की शुरुआत

MOTIHARI : सीएए और एनआरसी के विरोध में रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की “समझो समझाओ देश बचाओ” यात्रा आज से शुरु हो गई। कुशवाहा ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत मोतिहारी से शुरु की है। 

मोतिहारी में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुशवाहा ने इसकी शुरुआत की है। 

कुशवाहा इस दौरान  सहरसा, बेतिया नवादा गया, आरा, पूर्णिया, औरंगाबाद, अरवल, सहरसा, सीतामढ़ी और मधुबनी का दौरा करेंगे।  जानकारी के मुताबिक कुशवाहा यह यात्रा नागरिकता कानून के विरोध में कर रहे हैं.

गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर तेजस्वी यादव के बिहार बंद में वेट नहीं मिलने के बाद अब रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा एकला चलो की लाइन पर आगे बढ़ गए हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन की पार्टियों के बिना सहयोग के खुद इस यात्रा को लीड करेंगे।  

Suggested News