बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चकमा देकर कस्टडी से चोरी का आरोपी हुआ फरार, सकते में पुलिस

चकमा देकर कस्टडी से चोरी का आरोपी हुआ फरार, सकते में पुलिस

NEWS4NATION DESK : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कस्टडी से एक चोरी का आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज पुलिस उसे लेकर गोंडा सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि  अस्पताल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार हो गया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

बता दें रांची की गोन्दा थाना पुलिस ने फैजान खान नामक शख्स को बुधवार को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया था। फैजान खान यूपी के मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के कई मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी की सकूटी सवार दो युवक मोबाइल छीन कर भाग रहे हैं। गोन्दा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरु किया। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार एक लड़का कूदकर भाग जबकि दूसरा पकड़ा गया।

गिरफ्तार युवक फैजान खान यूपी के मेरठ का रहने वाला है जबकि फरार लड़के का नाम मोगली बताया गया है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News