बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

वैशाली में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

HAJIPUR : वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली में पैक्स अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य की आज अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी  गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पैक्स अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह आज सुबह अपने कन्हौली स्थित घर के बाहर बैठकर कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और उन्हे गोली मार दी। उसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गये। 

घटना के बाद घायल मनीष कुमार सिंह को आनन फानन में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

इधर घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

इधर, दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है।

Suggested News