बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से दुहराया,-कई लोगों को सन्यास दिलाकर ही हम सन्यास लेंगे

गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से दुहराया,-कई लोगों को सन्यास दिलाकर ही हम सन्यास लेंगे

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से अपने उस बयान कि कई लोगों को संन्यास दिलाकर खुद संन्यास लूंगा को दुहराया है। 

गिरिराज ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर न्यूज4नेशन की उस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें उनके संन्यास वाली बयान को दिखाया गया था। वहीं उन्होंने लिखा है कई लोगों को सिंन्यास दिलाकर ही हम संन्यास लेगे। 

बता दें पिछले दिनों बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर नीतीश कुमार का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन उनके निशाने पर सीधे-सीधे सीएम थे।

दरअसल गिरिराज सिंह बेगूसराय मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे मुजफ्फरपुर में उनके द्वारा दिए गए बयान कि अब वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह राजनीति से संन्यास तो लेंगे, लेकिन उससे पहले कईयों को संन्यास दिलाएंगे।

न्यूज4नेशन ने उस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। 

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इनदिनो लगातार बिहार सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। वहीं उनके निशाने पर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। पिछले दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. उस दौरान भी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाला था।

ये भी पढ़ें - शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर अटैक, कहा-सीट कोई चटनी नही जो सबको बांटी जाए

गिरिराज ने तो यहां तक कह डाला था कि राज्य सरकार बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बाढ़ और सुखाड़ जैसे मामलों पर भी राजनीति कर रही है। जबकि प्राकृतिक आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विवेकानंद की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें - पप्पू यादव ने रघुवंश सिंह से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

Suggested News