बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 20 संस्‍कृत कॉलेजों के प्राचार्य होंगे बर्खास्‍त, जानिए पूरा मामला

बिहार के 20 संस्‍कृत कॉलेजों के प्राचार्य होंगे बर्खास्‍त, जानिए पूरा मामला

PATNA: पटना  हाईकोर्ट ने 20 संस्कृत कॉलेजों के प्राचार्य को लेकर बड़ा फैसला दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत काॅलेजों के प्राचार्यों  की सेवा समाप्त कर दिया है।

डॉ. रमेश झा समेत अन्य द्वारा प्रधानाचार्यों की नियुक्ति को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी,उसी की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह फैसला दिया है। न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय की अदालत ने सेवा से बर्खास्‍तगी का आदेश दिया। साथ ही अगले तीन माह के दौरान फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का भी  आदेश जारी किया है।

हालांकि पटना हाइकोर्ट ने नई नियुक्ति प्रक्रिया में प्रभावित प्राचार्यों को भी आवेदक बनने की अनुमति दे दी है।पटना हाइकोर्ट के इस फैसले से बिहार भर में फैले  संस्कृत काॅलेजों के प्राचार्य प्रभावित होंगे।

 

Suggested News