AURANGABAD : औरंगाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।पति का कसूर इतना ही था कि उसने रात में पत्नी को फोन पर बात करने से मना किया था। गुस्से में लाल पत्नी ने पति की रात में ही गला घोंट कर हत्या कर दी।
दरअसल पति ने आधी रात को मोबाइल पर बात कर रही पत्नी को बात करने से मना किया था। इसके बाद पत्नी भड़क गई और गला घोट कर मार डाला। इसके बाद आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के रिसियक थाना क्षेत्र के सरसा गांव की है।
मृतक का नाम अनिल सिंह है। गिरफ्तार पत्नी आरती देवी ने जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में मृतक के भतीजा रवि रंजन कुमार ने स्थानीय थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पत्नी को ही नामजद आरोपी बनाया गया है । अनिल सिंह और आरती दीवाली की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। आधी रात को पत्नी को फोन आया और वह बात करने लगी पति जगा और बात करने से मना किया इस पर पत्नी भड़क गई।