बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालयों पर धरना आज, नए मोटर वाहन अधिनियम और बढ़ते अपराध का विरोध

जाप कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालयों पर धरना आज, नए मोटर वाहन अधिनियम और बढ़ते अपराध का विरोध

BEGUSARAI : जन अधिकार पार्टी की ओर से आज बेगूसराय में समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, बाढ़ एवं सूखा राहत में अनियमितता को लेकर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीँ कार्यकर्ताओं ने नए मोटर वाहन अधिनियम का विरोध करते हुए इसे काला कानून बताया. 

इसे भी पढ़े : बिहार के इस जिले में चोरों के निशाने पर है एटीएम मशीन, पढ़िए पूरी खबर

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इसके बावजूद बिहार सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. खासकर बेगूसराय में लोग बाढ़ और सुखाड़ त्राहिमाम कर रहे है. लेकिन बिहार सरकार न बाढ़ पीड़ित को कोई सहायता दे रही है और न ही सुखाड़ पीड़ितों को. बिहार सरकार  ने 18 जिलों को सुखाग्रस्त घोषित कर दिया. लेकिन बेगूसराय को इसमें शामिल नहीं किया गया. यह कहीं ना कहीं बेगूसराय के साथ बिहार सरकार का सौतेलापूर्ण व्यवहार दिखाता है. 

इसे भी पढ़े : हथियार के बल पर दिनदहाड़े आभूषण दुकान लुटने पहुंचे लुटेरे, लोगों ने पकड़ा, बाइक में लगायी आग

जाप कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बेगूसराय को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाय. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मटिहानी शामहो पुल को जल्द से जल्द बनाने का काम शुरू किया जाय. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे और इसकी जवाबदेही सरकार की होगी. 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News