बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नहीं बदल पायेंगे झारखंड का इतिहास, अपने परंपरागत सीट से हार के निकट रघुवर दास

सीएम नहीं बदल पायेंगे झारखंड का इतिहास, अपने परंपरागत सीट से हार के निकट रघुवर दास

NEWS4NATION DESK : झारखंड का इतिहास इस चुनाव में भी कायम रहता नजर आ रहा है। पिछले 19 सालों के इतिहास में झारखंड का कोई भी सीएम पद पर रहते हुए चुनाव नहीं जीत पाया है। 

इसबार ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से कभी चुनाव नहीं हारने वाले सीएम रघुवर दास इसबार झारखंड में नया इतिहास रचेंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। 

सीएम रघुवर को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सरयू राय के हाथों पराजय लगभग तय हो चुकी है। निर्दलिय सरयू राय ने रघुवर दास पर निर्णायक बढ़त बना ली है। सरयू की जीत और सीएम रघुवर की हार तय हो गई है। 

गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से 70 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। वहीं अर्जुन मुंडा के चुनाव हार जाने के बाद वे सीएम बने थे।

बता दें झारखंड के इतिहास में अबतक सीएम के पद पर रहते हुए कोई नेता चुनाव नहीं जीत पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधू कोड़ा, हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।

कुंदन की रिपोर्ट  


Suggested News