बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड चुनाव : महागठबंधन पर नंद किशोर यादव ने साधा निशाना , कहा घोषणा पत्र अलग तो क्या अलग अलग चलाएंगे सरकार

झारखण्ड चुनाव : महागठबंधन पर नंद किशोर यादव ने साधा निशाना , कहा घोषणा पत्र अलग तो क्या अलग अलग चलाएंगे सरकार

RANCHI : झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव ने रांची में संवादाता सम्मेलन के दौरान रघुवर सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल की जमकर सराहना की. सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किये गए वादे को देखे तो सरकार ने इन पांच वर्षों में 92 प्रतिशत वादे को पूरा किया है. 

वही जेएमएम, कांग्रेस और राजद के द्वारा अलग अलग घोषणा पत्र जारी करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि का ठगबंधन ये बताएं कि क्या सरकार भी अलग अलग चलाएंगे. जो ठगबंधन एक साथ घोषणा पत्र जारी नही कर सकती है. वह एक साथ मिलकर सरकार क्या चलाएगी. इसके साथ ही नंदकिशोर यादव ने झारखंड में नक्सलवाद को लेकर विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया. 

सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विपक्ष की क्या भूमिका रही है. वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी जमीन, आकाश और पाताल तक में भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. उन्हें भाजपा पर सवाल खड़े करने का नैतिक अधिकार नहीं है. राज्य की जनता अब विपक्ष के भ्रमजाल में नहीं आने वाली है. जनता अब जाग गई है. उन्होंने कहा की राज्य में एक बार फिर से भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News