बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामना

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामना

RANCHI : नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. 

इसे भी पढ़े :  सीएए के खिलाफ धरने में शामिल हुए पप्पू यादव, कहा देश को बांटने की हो रही साजिश

बताते चलें की झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखण्ड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया. इसके लिए रांची के मोहराबदी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद विधायक सत्यानन्द भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. 

इसे भी पढ़े : कटिहार में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने पति पर हत्या करने का लगाया आरोप

उनके सपथ ग्रहण समारोह में डीएमके अध्यक्ष स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी. कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया था. 

इसे भी पढ़े : रांची में अमित हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हेमंत सोरेन सरकार के गठन के बाद छह जनवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया गया, जो आठ जनवरी तक चलेगा. इसके लिए स्टीफन मरांडी को झारखण्ड विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर चुना गया है. इसी सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News