बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दशहरा पर पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कल शाम 5 बजे होगा रावण दहन

दशहरा पर पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कल शाम 5 बजे होगा रावण दहन

PATNA: गांधी मैदान में मंगलवार को हाने वाले रावण वध को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली गई है।डीएम कुमार रवि ने सोमवार को गांधी मैदान के निरीक्षण के दौरान बताया कि रावण वध को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।बता दें कि कल शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक रावण दहन समारोह होगा।

डीएम ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रावण वध के दौरान पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांटा गया है, जिनके प्रभारी अपर  समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को बनाया गया है। गेट नंबर 1 से गेट नंबर 10 तक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।डीएम ने कहा कि सभी प्रवेश द्वारों की विडियोग्राफी की जायेगी।

पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि रावण वध को लेकर गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वाच टावरों की स्थापना की गई है। लोगों को सूचना देने तथा सहायता पहुंचाने के लिए गेट संख्या 5ए, 7ए, 10 एवं ध्वजारोहण स्थल के पास हेल्प डेस्क कार्यरत रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

गांधी मैदान के चारों सेक्टर में एंबुलेंस की व्यवस्था सिविल सर्जन द्वारा की जायेगी, जिसमें चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ, स्ट्रेचर एवं जीवन रक्षक औषधियों के साथ रहेंगे। रावण दहन कार्यक्रम स्थल के आसपास दो फायर यूनिट भी प्रतिनियुक्त रहेगा। इस अवसर पर डीएम  के साथ एसएसपी गरिमा मलिक समेत  संबंधित विभागों  के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suggested News