बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उफान पर गंगा, जलस्तर में और बढ़ोतरी के संकेत, बिहार में बाढ़ का खतरा!

उफान पर गंगा, जलस्तर में और बढ़ोतरी के संकेत, बिहार में बाढ़ का खतरा!

PATNA: गंगा नदी में उफान जारी है। यही नहीं इसके जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। इसको लेकर बिहार में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी पटना के निकट गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। 

केन्द्रीय जल आयोग ने गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। गंगा सिर्फ मुंगेर में लाल निशान से 7 सेंटीमीटर नीचे है, हालांकि इसके जलस्तर में 12 घंटे में 19 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना व्यक्त की गयी है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर बक्सर में खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर, पटना के दीघा में 43 सेंटीमीटर, गांधीघाट पर 114 सेंटीमीटर, हाथीदह में 84 सेंटीमीटर, भागलपुर में 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। दीघा में इसके जलस्तर में रविवार सुबह तक 5 सेंटीमीटर जबकि गांधीघाट में 3 सेंटीमीटर और हाथीदह में 7 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है।


 बताया जा रहा है कि गंगा नदी ने इस साल 30 वर्षों के औसत जलस्तर के रिकार्ड को भी पार कर लिया है। गंगा पिछले 29 वर्षों के औसत जलस्तर को बक्सर, पटना के दीघाघाट, गांधीघाट व हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहेबगंज व पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद स्थित फरक्का में इस साल पार कर गयी। इसको लेकर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।


Suggested News