बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे 7 IAS अधिकारी, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के लिए नियुक्त किया ऑबजर्बर

बिहार से चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे 7 IAS अधिकारी, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के लिए नियुक्त किया ऑबजर्बर

PATNA: बिहार के 7 आईएएस अधिकारी महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में ड्यूटी निभाएंगे। चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों को ऑबजर्बर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव सतीश कुमार सिंह, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक डॉ संजय सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर और ग्रामीण विभाग के अपर सचिव कवंल तनुज को चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाया गया है।

इसके साथ ही बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार पंसारी, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव और मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री को भी प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने इस सबकी नियुक्त की है।


Suggested News