बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गिरिराज सिंह ने शुरू की पदयात्रा, बोले- देश के विकास के लिए पॉपुलेशन कंट्रोल बेहद जरुरी

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर गिरिराज सिंह ने शुरू की पदयात्रा, बोले- देश के विकास के लिए पॉपुलेशन कंट्रोल बेहद जरुरी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने एजेंडे पर आगे बढ़ गए हैं। गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर पदयात्रा शुरु कर दी है। जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं जनजागरण हेतु तीन दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत आज मेरठ से शुरू की गई जो तीसरे दिन दिल्ली पहुंचेगी।

इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सशक्त एवं विकाशील हिन्दुस्तान के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इसे सफल बनाने की अपील की है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें समझना होगा कि जनसंख्या के मुकाबले हमारे पास संसाधन सीमित हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरूरी है। यदि आज इस प्रकार का कानून नहीं बनाया तो देश की आबादी विस्फोटक हो जाएगी।


Suggested News