बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव 16 अक्टूबर को जाएंगे जहानाबाद, अमन और शांति के लिए करेंगे पैदल मार्च

पप्पू यादव 16 अक्टूबर को जाएंगे जहानाबाद, अमन और शांति के लिए करेंगे पैदल मार्च

PATNA: बिहार के जहानाबाद में बीते दिनों माहौल काफी तनावपूर्ण रहा है। अब जिन्दगी पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि अभी भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात है। इसी बीच खबर है कि जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव जहानाबाद जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव आगामी 16 अक्टूबर को जहानाबाद में अमन और शांति के लिए मार्च निकालेंगे।

जन अधिकार पार्टी महासचिव एजाज अहमद ने कहा है कि 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जहानाबाद में अमन और शांति के लिए शांति मार्च करेंगे। एजाज अहमद ने प्रशासन से चिन्हित  दोषियों पर ही कार्रवाई करने और बेकसूरों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बुजुर्ग और बच्चों पर की जा रही कार्रवाई को तत्काल रोकने और जिन दुकानों और मकानों का नुकसान हुआ है उसका आकलन करवा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।  

बता दें कि जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने हाल ही में पटना में जलजमाव के समय लोगों की तन और मन से सेवा की। जिसकी तारीफ बिहार ही नहीं पूरे देश में हो रही है। अब बताया जा रहा है कि वे अमन और शांति की बहाली के लिए पप्पू यादव जहानाबाद जाएंगे।



Suggested News