बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : जगदानन्द से मिलकर वृषिण पटेल ने किया बड़ा एलान, राजद की टिकट पर लड़ूंगा चुनाव

बड़ी खबर : जगदानन्द से मिलकर वृषिण पटेल ने किया बड़ा एलान, राजद की टिकट पर लड़ूंगा चुनाव

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। वृषिण पटेल ने अपने सबसे पुराने घर राजद में लौट गए है। वहीं उन्होंने राजद की टिकट पर वैशाली से चुनाव लड़ने का दावा किया है।

वृषिण पटेल आज राजद प्रदेश कार्यालय पहुंच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे राजद की टिकट पर वैशाली से चुनाव लड़ेगें। 

बता दें वृषिण पटेल कई पार्टियों से होकर एकबार फिर से राजद में लौटे है। राजद छोड़ने के बाद वे जदयू में चले गये थे। जदयू में नीतीश कुमार के साथ अनबन होने के बाद उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हम में शामिल हुए थे। 

इतना ही नहीं हम से मोहभंग होने के बाद ये उपेन्द्र कुशवाहा के साथ चले गये। पिछले दिनों वृषिण पटेल का आरएलएसपी से मोहभंग हो गया और उन्होंने राजद में लौटने का एलान कर दिया था। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News