बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव: राहुल गांधी जाएंगे विदेश, प्रियंका ने दिया नहीं आने वाला संदेश... कांग्रेस का कैसे होगा श्रीगणेश?

झारखंड चुनाव: राहुल गांधी जाएंगे विदेश, प्रियंका ने दिया नहीं आने वाला संदेश... कांग्रेस का कैसे होगा श्रीगणेश?

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तमाम तमाम पार्टियों के दिग्गज चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कूद चुके हैं। सत्ताधारी बीजेपी प्रदेश सरकार में दोबारा वापसी के लिए नेताओं के कारपेट बोम्बिंग में लगी है।

अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा सहित राजनाथ सिंह तथा अन्य केंद्रीय मंत्री झारखंड के चुनावी पिच पर जबरदस्त बैटिंग में लग गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में बिहार सहित देश के कई प्रदेश के नेताओं के द्वारा कमान संभाल लिया गया है।

दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य विपक्षी दलों के द्वारा चुनाव प्रचार को रंग दिया जाने लगा है।क्षेत्रीय दलों के हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो सरीखे नेता तो खुद चुनाव लड़ ही रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने उम्मीदवारों के लिए भी जोर लगाने में लगे हैं।

 लेकिन बता दें की झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। एक तरफ जहां सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कीर्ति आजाद ,शत्रुघ्न सिन्हा ,सचिन पायलेट स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी ने मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेसी स्टार ने झारखंड चुनाव में प्रचार करने से साफ तौर पर मना कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी बीच चुनाव में ही विदेश जाने वाले हैं।

अब बड़ा सवाल यह है की झारखंड के विकास की सौगंध खाकर वोट मांगने वाले कांग्रेसी उम्मीदवारों का अब क्या होगा? राहुल गांधी अगर चुनाव को छोड़कर बीच में विदेश चले जाएंगे तो जाहिर सी बात है इसका असर कांग्रेसी उम्मीदवारों के मनोबल पर पड़ेगा। जबकि प्रियंका गांधी ने झारखंड चुनाव प्रचार में आने से मना कर झारखंड कांग्रेस के मनोबल को तोड़ने का काम किया है। ऐसा खुद कांग्रेस के कई नेताओं ने ही कहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस का झारखंड में बेड़ा पार कैसे होगा।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News