बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा-बाढ़ और सुखाड़ पर राजनीति नहीं, लोगो तक पहले मदद पहुंचाए सरकार

गिरिराज ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा-बाढ़ और सुखाड़ पर राजनीति नहीं, लोगो तक पहले मदद पहुंचाए सरकार

PATNA : गिरिराज सिंह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लेने में लगे हैं। उन्होंने कल ही कहा था की बिहार सरकार बेगूसराय जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि बेगूसराय जिले के कई इलाके जहां बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। वहीं कई इलाकों में सुखाड़ भी किसानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा चुका है। इसे देखते हुए बिहार सरकार को बाढ़ और सुखाड़ से पीड़ित जिला बेगूसराय को घोषित करना चाहिए, लेकिन बिहार सरकार ने ऐसा नहीं किया है।

आज भी सुबह से गिरिराज सिंह चमथा और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से हलकान लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने में जुटे हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बाढ़ सुखाड़ एक आपदा है इस पर किसी को भी राजनीति करने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रभावित लोगों तक जितना जल्द से जल्द मदद पहुंचे सरकार इसके लिए प्रयास करे।

गौरतलब है कि कल ही जब गिरिराज सिंह ने बेगूसराय संसदीय क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की बात करने के बाद को लेकर बिहार सरकार पर इल्जाम लगाया था। जिसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था कि गिरिराज की बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता।

उसी बात पर आज पलटवार करते हुए गिरिराज ने कहा है की बाढ़ और सुखाड़ एक आपदा है इस पर काम होना चाहिए न की राजनीति।

Suggested News