बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पलामू में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

PALAMAU : झारखंड के पलामू में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला प्रकाश में आने के बाद अब तुल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर लोगों में आकोश देखने को मिल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के हुसैनाबाद में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. 

इसे भी पढ़े : रांची में 108 फीट उंचे तिरंगे झंडे का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की पहल

जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जपला छतरपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरीके से नाहर मोर के पास टायर जलाकर जाम कर दिया. उन्होंने  आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की. इस दौरान लोगों ने करीब 1 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा. 

इसे भी पढ़े : BIG BREAKING : गया में सीएसपी संचालक से अपराधियों ने लूटे दो लाख रूपये, विरोध करने पर मारी गोली

हालाँकि पुलिस की माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम हटाया. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वंशी बीघा गांव निवासी बच्चन यादव लंगर कोट गांव की 6 वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर लंगर कोर्ट पहाड़ी पर ले गया और वहाँ जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. 

इसे भी पढ़े : सीएए का विरोध कर रही थी पार्टी उधर कार्यकर्ताओं ने समर्थन में दे दिया इस्तीफा, पढ़िए पूरी खबर

बाद में जख्मी अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News