बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नयी दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन, जानिए कौन कौन सितारे हुए सम्मानित

नयी दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन, जानिए कौन कौन सितारे हुए सम्मानित

NEWS4NATION DESK : दिल्ली के विज्ञान भवन में आज नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2019 का आयोजन किया गया. बताते चलें की नेशनल फिल्म अवार्ड्स भारतीय सिनेमा के लिए दिए जाने वाले अवार्ड्स में सबसे ऊपर माने जाते हैं. इस बार अवार्ड सेरेमनी को सोनाली कुलकर्णी और दिव्या दत्ता ने होस्ट किया. 

वहीँ विजेताओं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हालांकि खराब सेहत के कारण वे सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सकें.

आइये डालते हैं विजेताओं पर एक नज़र -

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना को फिल्म 'अंधाधुन' और विक्की कौशल को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए 

बेस्ट एक्ट्रेस- साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को 'महानती' के लिए 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस -सुरेखा सीकरी को 'बधाई हो' के लिए

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शिवानंद किरकिरे को ‘चुंबक’ के लिए 

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- 'अंधाधुन'

बेस्ट पॉपुलर फिल्म - 'बधाई हो' 

सोशल इश्यू बेस्ड बेस्ट मूवी- अक्षय कुमार को 'पैडमैन' के लिए

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-संजय लीला भंसाली को 'पद्मावत' फिल्म के लिए

बेस्ट कोरियोग्राफर- कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर को 'पद्मावत' के 'घूमर गाने' के लिए 

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर-अरिजीत सिंह (फिल्म: 'पद्मावत')

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी

बेस्ट सॉन्ग- बिंते दिल (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट साउंड डिजाइन- बिश्वदीप दीपक (फिल्म: 'उरी')

बेस्ट फिल्म क्रिटिक- ब्ले जानी और अनंत विजय

बेस्ट लिरिक्स- नितिचारमी (कन्नड़ फिल्म)

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- 'KGF' और 'Awe'

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)



Suggested News