बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुनपुन-परसा और वेना-बिहारशरीफ रेलखंड पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कई ट्रेने रद्द, कई का मार्ग परिवर्तन

पुनपुन-परसा और वेना-बिहारशरीफ रेलखंड पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कई ट्रेने रद्द, कई का मार्ग परिवर्तन

PATNA : पुनपुन नदी में बढे जलस्तर से नदी उफान पर है. पुनपुन का पानी आज कई इलाकों में फ़ैल गया है. पुनपुन-परसा बाजार और  वेना - बिहारशरीफ रेलखंड में ट्रैक तक बाढ़ का पानी आ गया है. इससे संरक्षा के मद्देनजर इन रेल खंडों पर रेल परिचालन में बदलाव किया गया है. जहाँ कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है. वहीँ कई गाड़ियों का आंशिक प्रारंभ/समापन किया जा रहा है. 

निरस्तीकरण (ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से खुलने की तिथि 03.10.2019) को-

1. 63256/63257 गया-पटना-गया मेमू

2. 63258/63259 गया-पटना-गया मेमू

3. 63260 पटना-गया मेमू

4. 53231 राजगीर-दानापुर पैसेंजर

5. 53221 राजगीर-बख्तियारपुर पैसेंजर

6. 63340 दानापुर-राजगीर मेमू


आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ(ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से खुलने की तिथि 03.10.2019) को 

1. 63254 गया-पटना मेमू का आंशिक समापन पुनपुन में तथा 63255 पटना-गया मेमू का आंशिक प्रारंभ पुनपुन से

2. 53214 गया-पटना पैसेंजर का आशिक समापन जहानाबाद में

3. 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी का आंशिक समापन नालंदा में

4. 53222 बख्तियारपुर-राजगीर पैसेंजर का आंशिक समापन वेना में


मार्ग परिवर्तन (ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से खुलने की तिथि 03.10.2019) को 

1. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी का मार्ग परिवर्तन वाया मोकामा-पटना

2. 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन वाया आरा-सासाराम

3. 18623 इस्लामपुर-हटिया का मार्ग परिवर्तन वाया पटना-किउल-झाझा

4. 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन वाया पटना-किउल-झाझा

5. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन वाया राजगीर-नटेसर-तिलैया-गया

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News