बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम के बीच में 'और' शब्द जोड़ने से हुए नाराज,जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा.......

CM नीतीश अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम के बीच में 'और' शब्द जोड़ने से हुए नाराज,जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा.......

PATNA: राजधानी पटना में आज से तीन दिवसीय सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।सम्मेलन में देश भर से प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।कार्यक्रम का उदघाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है।

सीएम नीतीश अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में और शब्द जोड़ देने पर नाराज दिखे।उन्होंने अपने संबोधन में जल-जीवन-हरियाली में 'और' शब्द जोड़ने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि आपलोगों ने जल-जीवन-हरियाली में और शब्द जोड दिया है।आपने जल-जीवन और हरियाली शब्द का प्रयोग किया है।जबकि ऐसा नहीं है ।हमने जल-जीवन-हरियाली नाम रखा है।ऐसा इसीलिए जल और हरियाली है तभी जीवन है।इसीलिए जल और हरियाली के बीच में जीवन शब्द को रखा गया है।बिना जल और हरियाली के आप जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।चाहे किसानों के हित की बात तो या फिर अन्य क्षेत्र, सब जगह काम हो रहा है।हम तो विकास के साथ -साथ सामाजिक अभियान भी चला रहे हैं।उन्होंने हाल हीं में आयोजित मानव श्रृंखला का जिक्र करते हुए कहा कि भीषण ठंड में भी लोग सड़क पर उतर कर अभियान को सफल बनाया है।

ये भी पढ़ें---नियोजित शिक्षकों के बाद अब किसानों के पक्ष में खड़े हुए चिराग पासवान,सहकारिता महासम्मेलन में की बड़ी मांग

Suggested News