बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असंवेदनशील पटना पुलिस! घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ मामला दर्ज, परिजन लगा रहे थाने के चक्कर

असंवेदनशील पटना पुलिस! घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ मामला दर्ज, परिजन लगा रहे थाने के चक्कर

PATNA: पटना पुलिस का असंवेदनशील चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। शुक्रवार की सुबह पटना में मॉनिंग वॉक कर रही एक महिला पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चेन लुट ली थी। महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक मामला दर्ज किया गया है।

 पीड़िता के परिजन कदमकुंआ और कंकड़बाग थाने के चक्कर लगाने को विवश हैं। बताया जा रहा है कि सीमा विवाद को लेकर मामला दर्ज नहीं किया गया है। कंकड़बाग थाना प्रभारी की माने तो अभी तक पीड़िता का बयान नहीं लिया जा सका है जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।

क्या है मामला 

बता दें कि शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने राजेंद्रनगर के वैशाली गोलंबर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कॉमर्स कॉलेज के पास रहने वाली रागिनी कुमारी घायल हो गईं। रागिनी के घुटने में गोली लगी और बाइक सवार अपराधी उनकी चेन छीनते हुए भाग निकले। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन अपराधी थे। करीब एक महीने पहले बिल्डर जितेंद्र को अपराधियों ने पीरमुहानी के पास स्थित उनके अपार्टमेंट के नजदीक गोली मारकर घायल कर दिया था। रागिनी बिल्डर की भाभी हैं और उनके पति अमित रेलवे ठेकेदार हैं।

Suggested News