बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद के दरबार में पहुंचे हेमंत सोरेन,संभावित मंत्रिमंडल पर बातचीत

लालू प्रसाद के दरबार में पहुंचे हेमंत सोरेन,संभावित मंत्रिमंडल पर बातचीत

RANCHI: झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंच गए हैं।दोनोें नेताओं के बीच झारखंड में नई सरकार के गठन पर चर्चा हुई है।हेमंत सोरेन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से संभावित मंत्रिमंडल में किसी क्या भूमिका होगी इस पर चर्चा हुई है।

बता दें कि झारखंड में बीजेपी की करारी हार हुई है।वही जेएमएम कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है।सूबे में 29 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी।मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।नई सरकार में राजद के शामिल होने की पूरी संभावना है।

बताया जाता है कि झारखंड मंत्रिमंडल में राजद कोटे से एक मंत्री बन सकता है।हालांकि राजद का झारखंड में महज एक विधायक हीं जीत कर विधानसभा पहुंचा है।लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने लालू जी से आर्शीवाद लिया है।उन्होंने कहा कि हम किसी द्वेष भाव से राजनीतिक काम नहीं करते हैं। किसी राज्य को दिशा देने के लिए जितनी भूमिका सत्तापक्ष की होगी, उतनी ही भूमिका विपक्ष की होगी। लड़ाई-झगड़ा करके राज्य को दिशा नहीं दी जा सकती है। हेमंत ने कहा कि मेरा यह मानना है कि सारा काम बिल्कुल पॉजिटिव सोच के साथ संभव है। इसी सोच के साथ इस राज्य को दिशा देना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें--- CM नीतीश ने सरकारी खजाना लूटने के लिए जल जीवन हरियाली का शुरू किया है कार्यक्रम, तेजस्वी यादव का सनसनीखेज आरोप

Suggested News