बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सामान्य प्रशासन विभाग का अजीब फरमान, छठ पर्व में हिन्दू कर्मियों की सीएम सचिवालय में लगा दी डयूटी

सामान्य प्रशासन विभाग का अजीब फरमान, छठ पर्व में हिन्दू कर्मियों की सीएम सचिवालय में लगा दी डयूटी

PATNA : सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक अजीब फ़रमान जारी किया गया है। हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहार छठ पर्व के मौके पर ही 5 हिन्दूकर्मियों की सीएम सचिवालय में डयूटी लगा दी गई है। इस बावत सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

विभाग की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि छठ पूजा के अवकाश के दौरान सीएम सचिवालय में कार्य व्यवस्था को सुचारु रुप से जारी रखने के लिए दिनांक 1-11 से लेकर 3-11 तक आशुलिपिक सेवा ने इन कर्मचारियों को सीएम सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया जाता है। 

विभाग की ओर से कुल 11 लोगों की प्रतिनियुक्ति सीएम सचिवालय में की गई है। जिनमें 5 हिन्दू शामिल है। वहीं इनमें कुछ ऐसे है जो खुद भी छठ पर्व करते है। विभाग के आदेश के बाद अब वे इस परेशानी में है कि पर्व कैसे करेंगे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News