बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान होंगे लोजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 28 नवंबर को पटना में ताजपोशी

चिराग पासवान होंगे लोजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 28 नवंबर को पटना में ताजपोशी

PATNA: चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय मंत्री और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने पार्टी की कमान अपने बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान को सौंपने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में रामविलास पासवान चिराग पासवान को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

बता दें कि रामविलास पासवान ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले चिराग को लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी इसके पांच साल बाद अब उन्हें नेतृत्व सौंपा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे।
 


 दिल्ली में चिराग की ताजपोशी का ऐलान करते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी अपना काम संभाले।पासवान ने कहा कि इसी साल 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौक़े पर पटना में इस बात का औपचारिक एलान होगा।


Suggested News