बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानीवासियों के लिए जरुरी खबर, अलबर्ट एक्का चौक पर इस दिन लागू रहेगा धारा 144

राजधानीवासियों के लिए जरुरी खबर, अलबर्ट एक्का चौक पर इस दिन लागू रहेगा धारा 144

NEWS4NATION DESK : झारखंड की राजधानी रांची वासियों के लिए एक जरुरी खबर है। 14 जनवरी को राजधानी के मेन रोड स्थित अलवर्ट एक्का चौक पर जाने से पहले इस खबर को जरुर पढ़ ले। 

राजधानी की हद्धय स्थली मानी जानेवाली अलबर्ट एक्का चौक पर 14 जनवरी से धारा 144 लगाने का प्रशासन की ओर से एलान किया गया है। 

रांची एसडीएम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि 14 जनवरी की सुबह से अगले आदेश तक राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक पर धारा 144 लागू रहेगा। इस दौरान चौक पर किसी तरह से प्रदर्शन, मीटिंग या झुंड में जुटने पर रोक रहेगी। 

ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News